औरैया, मार्च 23 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। 'आईटी सेक्टर' नाम के एक कथित संस्थान पर सैकड़ों महिलाओं से पैसे लेकर नौकरी न दिलाने का आरोप लगा है। सोमवार को आक्रोशित महिलाओं ने कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग की। पीड़ित महिलाओं के अनुसार, बीते दो वर्षों से उन्हें सरकारी व लिमिटेड पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया जा रहा था। इसके बदले अलग-अलग महिलाओं से 60 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक वसूले गए। महिलाओं का आरोप है कि केवल औरैया जिले से ही करीब 50 लाख रुपये की ठगी की गई है, जबकि फफूंद व आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर यह रकम करोड़ों में पहुंच सकती है। महिलाओं ने बताया कि वे पहले शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं, जहां से उन्हें कोतवाली भेजा गया। आरोप है कि को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.