नौकरी के झांसे में ले जाई गई युवती 24 घंटे में बरामद
मेरठ, जून 13 -- आर्मी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ले जाई गई 17 वर्षीय युवती को पल्लवपुरम पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत क्षेत्र से युवती को खोज निकाला है, जबकि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। करनाल (हरियाणा) निवासी जयभगवान ने पल्लवपुरम थाने में तहरीर देकर बताया था कि एक व्यक्ति उनकी पुत्री को आर्मी में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर 10 जून को मेरठ लेकर आया था। आरोप था कि आरोपी उन्हें रुड़की रोड स्थित 6वीं बटालियन पीएसी के पास उतारकर युवती को अपने साथ ले गया और फरार हो गया। काफी तलाश के बाद भी युवती का पता नहीं चलने पर पिता ने पुलिस से शिकायत की थी. यह भी पढ़ें- अपहृत किशोरी 24 घंटे में बरामद, एकमा स्टेशन से मिली सकुशलपुलिस कार्यवाही थाना प्रभारी पल्लवपुरम भरत सारस्वत ने बताया कि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.