हल्द्वानी, फरवरी 23 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड में नौकरी पाने के लिए उच्च शिक्षित युवा डिग्रियां छिपाकर खुद को 'आठवीं पास' दिखा रहे हैं। ताजा मामला शिक्षा विभाग में निकली परिचारक, स्वच्छक और सह-चौकीदार के 2364 पदों का है। आउटसोर्सिंग के माध्यम से होने वाली 15 हजार की नौकरी के लिए बीए, एमए की पढ़ाई पूरी कर चुके युवा अब आठवीं पास बनकर आवेदन कर रहे हैं। इन दिनों राज्य के युवा स्कूलों में आठवीं की अंकतालिका लेने पहुंच रहे हैं। दरअसल, राज्य के स्कूलों में परिचारक, स्वच्छक और सह-चौकीदार के पदों के लिए रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से भर्ती निकाली गई है। पांच मार्च ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है। अबकी बार आवेदन में उच्च शिक्षा की डिग्री स्वीकार नहीं की जा रही है। ऐसे में उच्च शिक्षित युवा आठवीं पास अंकतालिका लगाकर आवेदन कर रहे हैं। राजकीय ...