सोनभद्र, अप्रैल 24 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल ब्लॉक बी की आउटसोर्सिंग कम्पनी अजन्ता राधा मूवर्स में नौकरी की मांग को लेकर आठ गांव सोलंग,रजखड़,सिंगाही,पडरी,चकुआर,महदेइया,नौढियां और मुहेर के विस्थापित शुक्रवार को एनसीएल की ब्लॉक बी परियोजना गेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे। विस्थापित मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में नीलकंठ कम्पनी में कार्यरत कर्मियों व विस्थापितों को बीते 13 मार्च और 29 मार्च को हुई प्रबन्धन संग वार्ता में सहमति बनी थी लेकिन अजंता राधा मूवर्स अब उसका अनुपालन नही कर रही है। कम्पनी बिचौलियों और भ्रष्ट अफसर से मिलीभगत कर नौकरियां दे रही है जिनमें नीलकंठ में कार्यरत पुराने कर्मियों और मूल विस्थापितों की जगह नही दी जा रही। यह भी पढ़ें- तेतुलमारी कोल डंप के मजदूरों ने कोयले की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टिंग रोकी इससे ग्रामीणों म...