नौकरी का सपना बना ठगी का जाल, गोवा पहुंचते ही टूटा ख्वाब
संतकबीरनगर, मई 30 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। जयपुर के एक कॉलेज में पढ़ाई करने गए बखिरा क्षेत्र के युवक का नौकरी पाने का सपना ठगी का जाल बन गया। कॉलेज के कैंपस में गोरखपुर के जालसाज युवक से उसकी जान-पहचान हुई तो उसे मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर सवा लाख रुपये ऐंठ लिए। इतना ही नहीं फर्जी शिपिंग कंपनी का कांट्रेक्ट लेटर थमा कर उसे गोवा भी भेज दिया, वहां पहुंचने पर फर्जीवाड़े की पोल खुल गई। एसपी के समक्ष पहुंचकर पीड़ित युवक की पीड़ा छलक उठी। उसकी यहीं रट थी कि न जालसाज को दिए रकम वापस मिले और न ही नौकरी मिली। नाते-रिश्तेदारों से लिए उधार की रकम को चुकता करने की चिंता अलग से सता रही है। प्रार्थना पत्र देकर एसपी से न्याय पाने की आस का जिक्र किया।
युवक की पृष्ठभूमि बखिरा क्षेत्र के करौंदा गांव के रहने वाले विनीत गौड़ पुत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.