धनबाद, मई 10 -- धनबाद। नौकरी का झांसा देकर बुलाया और होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता ने धनबाद थाना में आरोपी राजगंज बगदाहा कानाटांड़ निवासी राजू तुरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि राजू अपने ससुराल में 12 वर्षों से घर जमाई है। वह प्राइवेट काम करता है। उसने मुझे झांसा दिया कि प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिला देगा। राजू ने 21 अप्रैल को सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ बरटांड़ सिटी सेंटर बुलाया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे से साढ़े 12 बजे के बीच उसे लेकर राजू एक होटल में गया। वहां जोर-जबर्दस्ती की। दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने मारपीट भी की। साथ ही धमकी दी की किसी को बताया तो पति और बच्चे को जान से मार दूंगा। पति ओर बच्चे को मारने की धमकी देकर दोबारा 24 अप्रैल को उसी होटल में बुलाकर फिर से दुष्क...