लखनऊ, फरवरी 28 -- पीजीआई थाने में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई महिलाओं और युवकों के बैंक खाते खुलवाकर उनके दस्तावेज हड़पने का मुकदमा दर्ज किया गया है। गोसाईंगंज निवासी लक्ष्मी ने आरोप लगाया है कि लवकुश और दिलावर ने उन्हें गो एंड ग्रो ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। जालसाजों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की एक्सटेंशन शाखा में उनका बैंक खाता खुलवाया और आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक व एटीएम कार्ड अपने पास रख लिए। कुछ समय बाद खातों में संदिग्ध लेनदेन होने लगे और पुलिस नोटिस मिलने पर पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ। जांच में सामने आया कि ज्योति, संगीता, अवध रानी, मुकेश सिंह और शमशेर सिंह समेत कई अन्य लोग भी इसी तरह ठगी का शिकार हुए हैं। पीड़ितों ने खातों को बंद कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीजीआई पुलिस ने मु...