बरेली, अप्रैल 5 -- फरीदपुर/भुता। भुता थाना क्षेत्र के गांव कौआखेड़ा निवासी सुमित पाठक और उनके भाई प्राजुल से जल जीवन मिशन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 75 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। दो साल बाद भी नौकरी न लगने पर पीड़ितों ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ितों के मुताबिक भुता के गांव बंजरिया निवासी एक युवक ने दो साल पहले जल जीवन मिशन में ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। इसके एवज में उनसे प्रति व्यक्ति 25 हजार रुपये लिए गए। इस पर उन दोनों के अलावा गांव के देवेंद्र कुमार ने मिलकर कुल 75 हजार रुपये दिए थे। दो साल बाद भी नौकरी न लगने पर जब उन्होंने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो वह लौटाने में आनाकानी करने लगा। कहा कि उसने रुपये अधिकारियों को दे दिए हैं। बाद में दबाव बनाने में गाली गलौज करने लगा। मामले में पुलिस ने निष्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.