संभल, जनवरी 23 -- वन विभाग में संविदा पर जिला परियोजना अधिकारी (डीपीओ) पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 2.10 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव चिरौली भगवंतपुर निवासी बिरलेश गौड़ ने बताया कि माह नवंबर 2023 में उसकी मुलाकात ग्लोबल यूनिवर्सिटी सहारनपुर में एक युवक से हुई। आरोप है कि उसने वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क का दावा कर इंटरव्यू पास कराने के नाम पर रुपये मांगे। पीड़ित ने अलग-अलग खातों और फोन पे के माध्यम से कुल 2.10 लाख रुपये युवक को ट्रांसफर किए। अभी तक न तो नौकरी मिली और न ही रकम वापस दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी शिवम भूषण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बैंक लेनदेन व कॉल रिकॉर्ड के आधार पर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...