वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 9 -- यूपी के लखनऊ में जालसाजों ने जीवन पथ और बेक फाउंडेशन के नाम से खोले गए फर्जी एनजीओ में स्वास्थ्य विभाग की क्षय रोग जागरूकता योजना पर अभियान चलाने के नाम पर 150 से अधिक बेरोजगारों से ठगी की। जालसाजों ने बेरोजगारों को जिले और ब्लॉक स्तर पर कोऑर्डिनेटर और फील्ड अफसर बनाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठग लिए। प्रति बेरोजगार एक से सवा लाख रुपये की उगाही की। ठगी का शिकार अधिकतर बेरोजगार महाराजगंज, देवरिया और गोरखपुर समेत अन्य जिलों के हैं। पीड़ितों की तहरीर पर विकासनगर थाने में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ितों में चंद्रमणि तिवारी, गरिमा पाठक, मनीषा पटेल, मुशीर अहमद खान, ललीता, सचिन पाठक, सविता राय, अरविंद गुप्ता, अमित सिंह, अजीत सिंह, अभय शर्मा, कमर्स रावत, नेहा उर्फ फातिमा, अनीता शर्मा, नमीता तिवारी, ...