बरेली, अप्रैल 20 -- पति की मौत के बाद महिला को मिले 14 लाख रुपये ठगों ने बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए और फर्जी नियुक्तिपत्र दे दिया। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर डॉक्टर समेत तीन के खिलाफ बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कालीबाड़ी की मसाला चक्की वाली गली में रहने वाली आशा रानी का कहना है कि पति की मौत के बाद उन्हें फंड की रकम मिली थी। उसी दौरान 31 जनवरी 2025 को कालीबाड़ी निवासी प्रमोद ने उनके बेटे ऋषभ को मुजफ्फरनगर में थाना खतौली के जमुना विहार निवासी डॉ. सत्यरतन दीक्षित और शशि रतन दीक्षित से मिलवाया। आरोपियों ने बेटे को झांसा देकर सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने की बात कही और 14 लाख रुपये खर्च बताया। इस पर उन्होंने चार-पांच बार में यह रकम आरोपियों को दे दी। कुछ समय बाद आरोपियों ने उन्हें एक नियुक्तिपत्र दिया, जिसे लेकर बेटा ज...