कानपुर, जनवरी 12 -- गोविंद नगर में रुपये वापस मांगने पर युवक ने महिला संग अभद्रता की। पीड़िता के मुताबिक गोविंद नगर स्थित एक विद्यालय में बाबू पद पर तैनात युवक ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर 15.50 लाख रुपये हड़प लिए। मांगने पर आरोपित लगातार टाल-मटोल कर रहा था। इस बीच आरोपित ने अपना निवास भी ग्वालटोली से बदल दिया। सोमवार को महिला अपनी सहेली संग युवक के विद्यालय पहुंची। यहां रुपये मांगने पर आरोपित ने अभद्रता शुरू कर दी। जिस पर महिला ने पुलिस को 112 नंबर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। गोविंद नगर थाना प्रभारी रिकेश कुमार ने बताया पीड़िता ने तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.