हाथरस, अप्रैल 17 -- हाथरस। विष्णुपुरी निवासी एक युवक ने सरकारी शिक्षक सहित तीन आरोपिायों पर सरकारी नौकरी का झांस देकर रूपए एंठने का आरोप लगाया है। युवक ने इस मामले में एसपी के यहां प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिले के विष्णुपुरी निवासी पंकज कुमार वर्मा ने एसपी को तहरीर देकर अलीगढ़ निवासी एक सरकारी शिक्षक अतुल दिवाकर जो राजकीय जूनियर स्कूल गांव छलेसर जवां समेत तीन लोगों पर ठगी का आरोप लगाया है। आरोप है कि अतुल ने अपने साथियों रामेंद्र सिंह और हरेंद्र भूषण सिंह के साथ मिलकर एमईएस और एफसीआई में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। यह भी पढ़ें- वीडियो की नौकरी का झांसा देकर 20 लाख ठगे खुद को प्रभावशाली अधिकारी बताकर तीनों ने ऐसा जाल बुना कि पंकज और उसके भाई धीरज पूरी तरह भरोसे...