नौकरी का झांसा देकर लद्दाख में मजदूरी पर लगाया, घर भी नहीं आने दे रहे
अमरोहा, जुलाई 9 -- हसनपुर, संवाददाता। चार युवकों को जम्मू-कश्मीर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठेकेदार ने लद्दाख की फैक्ट्री में मजदूरी पर लगा दिया। अब युवकों को घर भी नहीं आने दिया जा रहा है। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। गुरुवार को एक युवक ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए आदमपुर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।तहसील क्षेत्र के गांव आदमपुर माझरा अंकुश का कहना है कि क्षेत्र के गांव के रहने वाले ढवारसी के एक ठेकेदार ने उन्हें जम्मू-कश्मीर में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। अंकुश के संग निखिल, आदिल व आजम ठेकेदार के झांसे में आ गए। चारों लोग ठेकेदार के साथ चले गए। अंकुश का कहना है कि उन्हें लद्दाख की एक फैक्ट्री में मजदूरी के काम पर लगा दिया गया। उन्हें वहां सांस लेने में दिक्कत हो रही है। मजदूरों की हालत बिगड़ी तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.