बरेली, मार्च 26 -- नौकरी का झांसा देकर बुलंदशहर के आरोपी ने एक युवती से 15 हजार रुपये ठग लिए और फिर अश्लील वीडियो भेजकर परेशान करने लगा। इस मामले में थाना बारादरी क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बारादरी क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि बुलंदशहर में तहसील सिकंदराबाद के गांव दुल्हेरा निवासी सोमेश शर्मा से इंस्टाग्राम पर जान पहचान हुई। सोमेश ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसेRs.15 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने नौकरी नहीं दिलाई और अलग-अलग नंबरों से संपर्क कर उनसे फिर से ठगी का प्रयास करने लगा। जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपी ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उनके व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भी भेजे। इसको लेकर उन्होंने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...