गोरखपुर, मार्च 1 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में नौकरी का झांसा देकर महिला से 10,900 रुपये ठग लिए गए। सलेमपुर निवासी आसमा खातून ने गुलरिहा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फेसबुक पर रील देखते समय एक व्यक्ति ने ब्रांडेड कंपनी में पैकिंग कार्य के बदले 30 हजार रुपये मासिक वेतन का लालच दिया। आईकार्ड, जीएसटी शुल्क आदि के नाम पर उसने तीन बार में रकम यूपीआई से भेज दी। बाद में आरोपी ने 7,500 रुपये और मांगे तो शक होने पर भुगतान नहीं किया। इसके बाद ठग ने नंबर ब्लॉक कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.