रुद्रपुर, फरवरी 17 -- रुद्रपुर। हल्द्वानी निवासी महिला ने अपने पड़ोसी पर नौकरी का झांसा देकर रुद्रपुर में बेचने और बंधक बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। हल्द्वानी निवासी एक महिला ने बताया कि उसके दो पड़ोसियों ने रुद्रपुर में रोजगार दिलाने का झांसा दिया। 12 जनवरी 2026 को उसे ट्रांजिट कैंप क्षेत्र ले जाया गया, जहां कथित रूप से 30 हजार रुपये में तोता राम के परिजनों को सौंप दिया गया। महिला के मुताबिक, वहां उसे बताया गया कि उसे खरीदा गया है और अब उसे जीवन भर घरेलू काम करना होगा। महिला का आरोप है कि उसके साथ मानसिक उत्पीड़न किया गया और 23 जनवरी को उन लोगों ने सिडकुल क्षेत्र में उसके किराये के मकान की चाबी, बैंक पासबुक और 10 हजार रुपये भी ले लिए। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.