अलीगढ़, अप्रैल 7 -- क्वार्सी क्षेत्र के युवक से नौकरी का झांसा देकर फर्जी मेजर बनकर शातिर ने दस लाख रुपए ठग लिए। पहले फेसबुक पर महिला ने दोस्ती की थी। इसके बाद उसके पति व उसके साथियों ने उसे झांसे में ले लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी सुरेंद्र सिंह ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि चार माह पहले फेसबुक पर एक महिला से उसकी दोस्ती हुई। कुछ दिन बाद महिला ने अपने पति से बात कराई। जिसने खुद को सेना में मेजर बताया। दोनों ने मिलकर पहले उसे भरोसे में ले लिया। कुछ दिन बाद ही बेटे की बैंक में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। शातिरों के झांसे में आकर पीड़ित ने जनवरी से फरवरी 2026 के बीच करीब 80 हजार रुपए बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिन बाद और रुपयों की मांग कर दी। मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.