जौनपुर, जनवरी 5 -- सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। जामडीह गांव निवासी अमित उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि राईपुर फ़िफियौना गांव निवासी प्रवीण दुबे पुत्र कमलाकांत दुबे ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर 5 लाख 25 हजार रुपये ले लिए। पीड़ित के अनुसार आरोपित ने प्रभाव और संपर्क का हवाला देते हुए जल्द नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। भरोसे में आकर अमित उपाध्याय ने समय-समय पर कुल पांच लाख 25 हजार रुपये आरोपित को सौंप दिए। इसके बाद कई वर्षों तक पीड़ित नौकरी मिलने की आस में आरोपित का चक्कर काटता रहा, लेकिन आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी मिली और न ही रुपये वापस किए गए। तत्पश्चात जब पीड़ित ने अपनी जमा रकम वापस मांगी तो आरोपित युवक ने टालमटोल शुरू कर दी और अंततः पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.