नई दिल्ली, अगस्त 31 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली लाई गईं दो महिलाओं को जीबी रोड स्थित कोठे पर बेचकर जबरन देह व्यापार कराने का मामला सामने आया है। कमला मार्केट पुलिस ने शनिवार को दोनों महिलाओं को मुक्त कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें कोठा संचालिका गीता, मंजू और पारो खातून शामिल हैं। पुलिस अब एक आठ वर्षीय बच्चे की तलाश कर रही है। डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि 26 अगस्त को एक 60 वर्षीय महिला ने पुलिस से संपर्क किया। उसने बताया कि उसकी शादीशुदा बेटी पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले से दो मई से लापता है। 25 अगस्त को बेटी ने फोन कर जीबी रोड के कोठे में बंद होने की जानकारी दी थी। एसआई किरन सेठी की सूचना पर एसएचओ संजय कुमार सिंह ने कोठे पर छापा मारकर महिला को छुड़ाया。

महि...