हरदोई, जुलाई 7 -- मल्लावां। उन्नाव की एक युवती के साथ नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने, जेवर रखने, छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोपी को जेल भेजा गया है। उन्नाव के थाना सफीपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि काजी टोला निवासी संजय का उसके परिवार से रिश्तेदारी के कारण आना-जाना था। आरोप है कि अक्तूबर 2016 में संजय नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे साथ ले गया। मौका पाकर अपने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी का झांसा देकर करीब एक महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान उसने उसकी सोने की जंजीर, झुमकी और चांदी की पायल भी अपने पास रख ली। पीड़िता का आरोप है कि 26 जुलाई 2025 को वह संजय के नयागांव स्थित आवास पर गई थी, जहां उसने दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान व...