मिर्जापुर, जुलाई 1 -- मिर्जापुर। चील्ह पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी और कूटरचित नियुक्ति पत्र देने के मामले में आरोपी को मंगलवार धर दबोचा। 17 मार्च को चेकसारी गांव निवासी धीरज मिश्रा ने नामजद अभियुक्त के विरूद्ध उसकी पत्नी को नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये ठगी व कूटरचित नियुक्ति पत्र प्रदान करने, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पुरानाबाड़ा चौराहा शास्त्री ब्रिज के पास आरोपी कछवां के महामलपुर गांव निवासी गुलाब चन्द को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मामले में पूर्व में एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...