बुलंदशहर, अप्रैल 30 -- बुलंदशहर और अलीगढ़ कोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोप है दोनों ने अलीगढ़ और बुलंदशहर कोर्ट में सहायक लिपिक पद पर भर्ती कराने का झांसा देकर आठ बेरोजगारों से लाखों रुपये की ठगी की थी। गांव चौंढ़ेरा निवासी दिनेश शर्मा ने दो माह पहले नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों ने करीब दो माह पहले छतारी निवासी संजय, हरेंद्र, ऋषभ, राजकुमार, रवि, तिहेंद्र, नागेन्द्र और सोनू शर्मा से कोर्ट में सहायक लिपिक पद पर भर्ती कराने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठकर अलीगढ़ कोर्ट के फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए थे। उन्हें ज्वाइनिंग का भरोसा दिलाते रहे। काफी समय बीतने के बाद जब नियुक्ति नहीं हुई तो पीड़ितों को ठगी का ...