आजमगढ़, मई 22 -- आजमगढ़। रानी की सराय थाने की पुलिस ने फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर अर्द्धसैनिक बलों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन जालसाजों को शुक्रवार की सुबह दिलौरी खेल मैदान के समीप से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल कुमार पुत्र रामदुलार, प्रदीप यादव पुत्र स्व. सूर्य प्रकाश यादव निवासी ग्राम कोईलारी खुर्द थाना रानी की सराय, राकेश यादव पुत्र रवि प्रकाश यादव निवासी ग्राम अमौड़ा मुहिउद्दीनपुर थाना गंभीरपुर शामिल हैं। सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया गया कि वे अर्द्धसैनिक बल में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से धनराशि लेकर फर्जी निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करते थे। यह भी पढ़ें- डिग्री कालेज में नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी

हिंदी ह...