शामली, अप्रैल 29 -- शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने विभिन्न तिथियों में करीब डेढ लाख रूपये की ठगी की थी। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक निवासी शिवम पुत्र अनिल कुमार से विभिन्न तिथियों में कुल 1.50 लाख रुपये की ठगी की थी। इस घटना के सम्बन्ध मे शिवम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी थी। मंगलवार को एसपी एनपी सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान में शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के मामले में वांछित अभियुक्त मोहित उर्फ आरव पुत्र महेश कुमार निवासी इरशादपुर मजरा, कस्बा जलालाबाद थाना थानाभवन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकडे गए अभियुक्त से पूछताछ करते हुए जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.