अंबेडकर नगर, अप्रैल 4 -- सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बसौढ़ी गांव की छात्रा से नौकरी के नाम पर हुई ठगी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आरोपितों का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है और पुलिस उनके मोबाइल नंबर को ट्रेस करने में जुटी है। बसौढ़ी निवासी दीपिका से सरस्वती, कविता वर्मा एवं दिनेश ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले पांच हजार रुपये ऑनलाइन फोन-पे और बाद में छह हजार 300 रुपये नकद ठग लिए थे। घटना के बाद आरोपितों ने छात्रा को धमकी देते हुए कहा था कि यदि किसी से शिकायत की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दंपति समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। छात्रा को अभी आरोपितों के सही पते की जानकारी नहीं है, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.