नौकरी का झांसा देकर किशोरी से किया गैंगरेप
हापुड़, सितम्बर 1 -- कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को नौकरी का झांसा देकर तीन लोगों द्वारा उसे होटल में ले जाकर गैंगरेप किए जाने की शर्मनाक वारदात सामने आई है। आरोपियों ने गैंगरेप के बाद पीड़िता को किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने मंगलवार को दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि मोहसिन, दिलशाद व अज्ञात ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी उसे बहला फुसलाकर सिंभावली के एक होटल में ले गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि यहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। वह किसी तरह अपने घर पहुंची और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.