नौकरी का झांसा देकर कार में घुमाया, छेड़छाड़
मेरठ, मई 31 -- मेडिकल थाना क्षेत्र की रिंग रोड पर बेहोशी की हालत में मिली युवती के मामले ने पुलिस जांच के दौरान नया मोड़ ले लिया है। शुरुआती तौर पर यह मामला नौकरी का झांसा देकर युवती को कार में बैठाने, छेड़छाड़ करने और नशीला पदार्थ पिलाने का प्रतीत हो रहा था। जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम को उलझा दिया। पुलिस ने युवती के बयान, मेडिकल रिपोर्ट, पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए अब तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार दोपहर मेडिकल थाना क्षेत्र की रिंग रोड पर एक युवती के बेहोशी की हालत में मिली थी। पुलिस ने उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उसके साथ मौजूद दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.