नौकरी का आश्वासन, मुआवजा मिलने के बाद हटाया सड़क जाम
चतरा, अप्रैल 4 -- सिमरिया, प्रतिनिधि। जिले के सिमरिया-टंडवा मुख्य सड़क पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को प्रशासन की पहल से नियंत्रित कर लिया गया। मुरवे स्टेडियम के समीप तेज रफ्तार हाईवा वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक चंदन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन नेहा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना उस समय हुई जब दोनों भाई-बहन शादी का कार्ड छपवाने सिमरिया जा रहे थे। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे सिमरिया अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित कर पीड़ित परिवार को तत्काल राहत दिलाने की दिशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.