नोएडा, मार्च 23 -- नोएडा, संवाददाता। छिजारसी कॉलोनी में रविवार सुबह महिला ने नौकरी करने से रोकने पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से जिला हरदोई निवासी दीपिका कुमारी का विवाह करीब एक वर्ष पहले बिहार के जिला मुंगेर निवासी निशांत कुमार के साथ हुआ था। निशांत और उसके माता-पिता छिजारसी कॉलोनी में किराये के घर में रहते हैं। निशांत एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। शादी के कुछ दिनों तक दोनों के बीच सबकुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ माह बाद दोनों में विवाद रहने लगा। परिजन का कहना है कि दीपिका प्राइवेट कंपनी में नौकरी करना चाहती थी, लेकिन परिवार के लोग नौकरी नहीं करने देना चाहते थे। इसको लेकर आए दिन दीपिका विवाद करती थी। पति-पत्नी के बीच रविवार सुबह भी विवाद हुआ। सुबह करीब 11 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.