नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नौकरीपेशा लोगों के बीच लोकप्रिय सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) को लेकर कई ऐसे नियम हैं जिसके बारे में कुछ ही निवेशक जानते हैं। उदाहरण के लिए बहुत कम ही लोग जानते हैं कि एक अकाउंटहोल्डर कितने PPF अकाउंट खोल सकते हैं। आइए इस नियम और योजना के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।क्या है पीपीएफ? PPF एक लॉन्ग टर्म निवेश योजना है जिसपर निवेशक को भारत सरकार ब्याज देती है। योजना के तहत व्यक्ति अपने पीपीएफ खाते में न्यूनतम Rs.500 और अधिकतम Rs.1.5 लाख प्रति वर्ष 15 वर्षों के लिए निवेश कर सकते हैं। यह राशि 15 वर्षों के लिए लॉक हो जाती है, जिसके बाद आप बिना किसी टैक्स का भुगतान किए ब्याज सहित अपना निवेश वापस हासिल कर सकते हैं। आप अपने PPF खाते की मैच्योरिटी अवधि को पांच-पांच साल की अवधि में बढ़ा भी सकते हैं और ब्याज हासिल करना जारी रख...