नौकरी करने वालों के लिए बड़े बदलाव की तैयारी, PF के र्मोचे पर क्या बदल जाएगा?
नई दिल्ली, जून 10 -- EPFO new rules: अगर नौकरीपेशा हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों सदस्यों के लिए EPFO 3.0 शुरू करने जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत पीएफ का पैसा निकालना काफी आसान हो जाएगा। इसे एटीएम मशीन से भी निकाला जा सकेगा तो यूपीआई के जरिए भी खर्च किया जा सकता है।EPFO 3.0 क्या है? यह प्रोविडेंट फंड संस्था का एक ऐसा सिस्टम अपग्रेड है जो इसकी डिजिटल सेवाओं को बेहतर और विस्तृत बनाता है और सब्सक्राइबर्स के लिए प्रक्रियाओं को आसान करता है। यह प्रोसेसिंग में होने वाली देरी को खत्म करता है। इसके तहत आप अपनी रिटायरमेंट सेविंग्स को सीधे UPI और UPI-इनेबल्ड ATM के जरिए एक्सेस और ट्रांसफर कर सकते हैं। बता दें कि अभी, पूरी या आंशिक निकासी के लिए आपको वेबसाइट पर या साइट पर जाकर सही फॉर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.