अंबेडकर नगर, सितम्बर 6 -- इंदईपुर, संवाददाता। हंसवर थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव निवासी 32 वर्षीय सद्दाम हुसैन की कतर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विदेश में रहकर परिवार के लिए रोजी-रोटी कमाने गए युवक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। सद्दाम की मौत की खबर से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सद्दाम हुसैन का विदेश जाना मुंडेरा गांव निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र किताबुल्लाह करीब दो वर्ष पूर्व रोजी-रोटी की तलाश में विदेश गए थे। शुरुआती में वह सऊदी अरब में रहकर एक कंपनी में नौकरी कर रहे थे। परिवार के मुताबिक, हाल ही में कंपनी की ओर से उन्हें काम के सिलसिले में कतर भेजा गया था। वहां वह अपने काम में जुटे हुए थे।

अचानक तबीयत बिगड़ना बीते गुरुवार को अचानक सद्...