नौकरी करता रहा मजदूर, खाते से उड़ती रही उसकी जमा-पूंजी
उन्नाव, अप्रैल 16 -- उन्नाव, संवाददाता। एक मजदूर की जिंदगी भर की जमा-पूंजी पर ऐसे हाथ साफ किए गए कि उसे सालों तक इसकी भनक नहीं लगी। जब सच सामने आया तो मामला सीधे धोखाधड़ी, जालसाजी और सिस्टम की लापरवाही तक जा पहुंचा। सालों से फरियाद लेकर भटकते पीड़ित की रिपोर्ट मंगलवार को दर्ज की गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसवासी निवासी रामनरेश शुक्ला ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह पिछले करीब 20 सालों से मिर्जा इंटरनेशनल कंपनी अकरमपुर में कार्यरत हैं। उनकी सैलरी नियमित रूप से बैंक में आती रही, लेकिन ईपीएफ खाते में जमा रकम पर किसी और ने सेंध लगा दी। यह भी पढ़ें- सुविधा : घर बैठे पीएफ खाते की गड़बड़ी को दूर कर सकेंगे जांच में सामने आया कि कुल 2,29,700 रुपये उनके खाते से निकालकर एक अन्य व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। यह व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.