आगरा, फरवरी 19 -- डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। खंदारी स्थित सेठ पदमचंद जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ स्किल्ड होने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में अंतिम वर्ष के छात्रों को भविष्य की चुनौतियों और कॉर्पोरेट जगत की बारीकियों से रूबरू कराया गया। शुभारंभ यूनिवर्सिटी ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल के प्रमुख प्रो. अनिल गुप्ता, मुख्य वक्ता एक्सपर्टबेल्स की सह-संस्थापक प्रियंका चेलानी ने किया। प्रियंका चेलानी ने विद्यार्थियों को बदलते वैश्विक परिदृश्य के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि एआई से डरें नहीं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नौकरियों को खत्म नहीं कर रहा, बल्कि नए अवसरों के द्वार खोल रहा है। लिंक्डइन का महत्व बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.