नौकरी और मुआवजा को लेकर चन्द्रगुप्त से जूडे भू-रैयतों की हुई बैठक
चतरा, जून 20 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। चन्द्रगुप्त कोल परियोजना से प्रभावित एवं विस्थापित भू-रैयतों की एक बैठक टंडवा टाउन हॉल में हुई। बैठक की अध्यक्षता सुभाष दास व संचालन विनोद गुप्ता ने किया। बैठक में परियोजना से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भू-रैयतों की मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सीसीएल प्रबंधन को सौंपा जायेगा। बैठक में रैयतों ने भूमि के बदले नौकरी एवं मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की। साथ ही नौकरी एवं मुआवजा भुगतान के लिए निश्चित समय-सीमा निर्धारित करने पर भी जोर दिया । बैठक में गैर-मजरूआ जमीन का शिविर लगाकर सत्यापन कराने तथा प्रभावित लोगों को नौकरी एवं रैयती जमीन के समतुल्य मुआवजा देने की मांग की। विस्थापित एवं प्रभावित रैयतों को उचित क्षतिपूर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.