नौकरी और निवेश के नाम पर तीन लोगों से ठगी
नोएडा, जुलाई 29 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश, घर बैठे नौकरी और ऑनलाइन गेमिंग से दोगुनी कमाई का झांसा देकर तीन लोगों से 43.50 लाख रुपये ठग लिए। तीनों पीड़ितों ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान साइबर थाने की पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों में पहुंचे 10.65 लाख रुपये फ्रीज करा दिए। अब साइबर थाना पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, सोशल मीडिया प्रोफाइल और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। तीनों मामले में साइबर क्राइम थाने में केस उपनिरीक्षक परीक्षा गोंदिया की ओर से दर्ज कराया गया है।
साइबर ठगी के तरीके सेक्टर-122 निवासी नरेंद्र सिंह को पिछले वर्ष एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। शुरुआत में ग्रुप में शेयर बाजार से जुड़े टिप्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.