गुड़गांव, दिसम्बर 17 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। साइबर अपराधियों ने अब नौकरी और ऑनलाइन टास्क का झांसा देकर ठगी करने का नया जाल बिछाया है। सिग्नेचर ग्लोबल पार्क निवासी नैना खन्ना से अज्ञात जालसाजों ने Rs.दो लाख 75 हजार की धोखाधड़ी की है। शिकायतकर्ता के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें ऑनलाइन जॉब और आसान टास्क पूरे करने का प्रलोभन दिया। शुरुआत में भरोसा जीतने के बाद जालसाजों ने निवेश के नाम पर उनसे अलग-अलग किस्तों में कुल 2.75 लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना साउथ पुलिस ने मामला जांच शुरू कर दी है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.