नौकरी और कारोबार के नाम पर 15 लाख से अधिक की ठगी
प्रयागराज, जून 21 -- साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। धूमनगंज क्षेत्र के सुलेमसराय निवासी मोहम्मद तारिक से सिंगापुर की एक मेडिकल संस्था में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने आठ लाख 70 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित के अनुसार, प्रोसेसिंग फीस, दस्तावेज सत्यापन और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग किश्तों में रुपये लिए गए। बाद में एग्रीमेंट पत्र पर संदेह होने पर ठगी का पता चला। मोहम्मद तारिक ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, साइबर शातिरों ने धूमनगंज के ही मृदुल पांडेय से ठगी कर ली। उन्होंने गुरुग्राम की एक कंपनी और उसके निदेशकों पर ऑनलाइन बिजनेस शुरू कराने के नाम पर छह लाख 79 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- सिंगापुर की कंपनी में ऑनलाइन भर्ती के नाम पर 8.70 लाख रुपए की साइबर ठगी शिकायत के अनुसार, अमेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.