बागपत, मार्च 6 -- खेकड़ा। कस्बे का एक युवक रात के समय पशु व्यापारी एवं नौकरी पेशा व्यक्ति के घर तमंचा लेकर पहुंच गया। जैसे ही उसने नौकरीपेशा व्यक्ति को डराना-धमकाना शुरू किया, तो पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे तमंचे सहित दबोच लिया। कस्बे में ईदगाह के पास गौरव परिवार के साथ रहता है। पहले वह पशुओं का व्यापार करता था। अब प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी कर रहा है। बीती रात मोहल्ला अहिरान का एक युवक तमंचा लेकर उसके घर पहुंचा। गौरव का कहना है कि उसने दरवाजा पिटा, तो उसने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही उसने तमंचा उसकी तरफ तान दिया। गौरव का आरोप है कि वह उससे जबरन अवैध वसूली करना चाहता था। उसने तभी पुलिस को सुचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे तमंचे सहित दबोच लिया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.