जौनपुर, मई 4 -- बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को घर में सफाई कर रही नौकरानी पर मंगलसूत्र चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच में जुटी है। क्षेत्र के मिरशादपुर गांव निवासी डॉ. प्रतीक यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरे घर धनियामऊ निवासिनी गुनगुना नाम की एक महिला घर में साफ-सफाई का काम करती है। सफाई के दौरान उसने चारपाई के नीचे रखा ढाई तोले का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। जहां उसने पुलिस के सामने स्वीकार भी किया था किंतु अब वापस करने से मना कर रही है। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- उच्चके ने उड़ाया महिला काउंसलर के गले से सोने की चेन यह भी पढ़ें- 16 माह पहले हुई चोरी का खुलासा नहीं, अब दुबारा जांच होगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.