मेरठ, जून 1 -- नौचंदी क्षेत्र में एक कार शोरूम कंपनी में कार्यरत मैनेजर अपनी ही नौकरानी को लेकर फरार हो गया। नौकरानी के घर पूछताछ करने पहुंची मैनेजर की पत्नी पर दूसरे पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया। मामले में मैनेजर की पत्नी ने नौचंदी थाने में पति और नौकरानी के परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस फिलहाल प्रकरण की जांच में लगी है। गढ़ रोड पर एक कार शोरूम कंपनी में कार्यरत इंश्योरेंस मैनेजर की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। दोनों को शादी के इतने समय बाद भी बच्चे नहीं हुए थे। फिलहाल दोनों नौचंदी क्षेत्र की एक सोसाइटी में रह रहे थे। यह भी पढ़ें- बेटे के साले और सास पर लगाया चाकू मारने का आरोप महिला खुद भी कार शोरूम कंपनी में पति के साथ काम करती है। महिला का आरोप है कि उसके पति का नौकरानी के साथ ही प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। 27 मई को उनका पति 20 व...