लखीमपुरखीरी, जून 27 -- संसारपुर, संवाददाता। विकास खण्ड बांकेगंज की ग्राम पंचायत भरीगवां के मजरा नौआखेड़ा में शुक्रवार रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिसमें छप्पर, पशुओं का चारा व घर मे रखे अनाज सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।विकास खंड बांकेगंज की ग्राम पंचायत भरीगवां के मजरा नौआखेड़ा निवासी हंसराम पुत्र नेतराम ने बताया कि बीती रात करीब 3 बजे उसके घर के बाहर पड़े छप्पर में अचानक आग की लपटें उठने लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के कई पेड़ भी आग की चपेट में आ गए। देखते देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई आग बुझाने में लग गया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पा...