नौंवे दिन शिक्षा सिद्धांत की झलक देखने को मिली
मेरठ, जून 10 -- शास्त्रीनगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे दक्षता वर्ग के नौंवे दिन अनुशासन, ऊर्जा, सकारात्मकता का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। वंदना सत्र में देशभक्ति गीतों व प्रेरणादायी सूक्तियों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में विद्या भारती के पंचपदीय शिक्षा सिद्धांत की झलक दिखाई दे रही थी। मुख्य वक्ता प्रदीप गुप्ता, प्रांतीय संगठन मंत्री, विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश रहे। प्रदेश निरीक्षक विशोक, प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता व गीता अग्रवाल, सीमा श्रीवास्तव, पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार रहे। दक्षता वर्ग में उपस्थित सभी शिक्षार्थीगण व संचालन टोली के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। यह भी पढ़ें- घोष दल के साथ नगर भ्रमण एवं पथ-संचलन का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.