बलरामपुर, मार्च 11 -- पचपेड़वा, संवाददाता। नो स्मोकिंग डे के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमिलिया कोडर, पचपेड़वा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनसीडी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रसून गुप्ता ने धूम्रपान और तंबाकू सेवन के जानलेवा खतरों के प्रति लोगों को जागरूक किया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि धूम्रपान से कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे इनसे दूर रहने की अपील की। साथ ही लोगों को तंबाकू छोड़कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान धूम्रपान करने वालों को इस लत को छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया और तंबाकू मुक्त समाज बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट प्रकाश गौतम, एलटी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.