नो व्हीकल डे पर पैदल कार्यालय पहुंचे कुलपति
अयोध्या, जून 10 -- कुमारगंज,संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार पड़े नो व्हीकल डे पर वीआईपी गेस्टहाउस से पैदल ही निकल पड़े। कुलपति एक किलोमीटर पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे। वे गेस्टहाउस से नौ बजकर 30 मिनट पर कुलपति कार्यालय के लिए निकल पड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण के आह्वान के बाद से कृषि विवि में प्रत्येक मंगलवार को नो व्हीकल डे घोषित है। कुलपति का सरकारी वाहन आवास पर ही रहा। इस मौके पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कुलपति ने इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग पर जोर दिया। कहा कि प्रकृति की रक्षा करना है तो ऐसे वाहन जरूरी है। छात्र-छात्राएं भीषण गर्मी में छाता लेकर क्लास करने के लिए पहुंचे तो कई शिक्षक और कर्मचारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.