खगडि़या, मई 22 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नो व्हीकल डे को लेकर लगातार दूसरे शुक्रवार को भी अधिकारी व कर्मी साईिकल, ई रिक्सा अथवा पैदल आवाजाही कर अपने अपने कार्यालय पहुंचे। डीएम नवीन कुमार शुक्रवार को डीटीओ विजयंत, डीएओ अविनाश कुमार, गोपनीय प्रभारी विजयंत समेत अन्य अधिकारियों के साथ साइकिल से संसारपुर स्थित आवास से निकले और साइकिल की सवारी करते हुए कार्यालय तक पहुंचे। बताया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट परिसर में लगातार दूसरे शुक्रवार कोभी एक भी वाहन नहीं लगे थे। मुख्य द्वारा को भी आधे से अधिक भाग को बंद रखा गया था। आम लोग भी कार्यालय कार्य से पहुंचने पर कलेक्ट्रेट के बाहर अथवा अन्य जगहों पर अपने बाइकों अथवा अन्य वाहनों की पार्किंग की। यह भी पढ़ें- नो व्हीकल डे के तहत साइकिल से कार्यालय पहुंचे एसडीओ बताया जा रहा है कि इस दौरान लोगों को ईंधन के बच...