नो व्हीकल डे को मिल रहा लोगों का समर्थन
बागेश्वर, मई 23 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला प्रशासन की पहल पर शनिवार को बागेश्वर नगर में 'नो व्हीकल डे' मनाया। अभियान को सरकारी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आमजन का भरपूर सहयोग मिला। लोगों ने निजी वाहनों के बजाय पैदल चलने, साइकिल का उपयोग करने तथा साझा परिवहन अपनाकर अभियान को सफल बनाने में सहभागिता निभाई। नो व्हीकल डे के माध्यम से एक ओर वायु प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया, वहीं दूसरी ओर ईंधन की बचत और अनावश्यक खर्च में कमी लाने का संदेश भी दिया गया। नगर क्षेत्र में वाहनों का दबाव कम होने से ट्रैफिक जाम की समस्या में भी राहत देखने को मिली, जिससे लोगों का समय बचा और आवागमन अधिक सुगम व सुरक्षित रहा। पैदल चलने की आदत को बढ़ावा मिलने से स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है। लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.