नो व्हीकल डे: साइकिल से अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे कार्यालय
खगडि़या, मई 15 -- खगड़िया, नगर संवाददाता ईंधन संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार के निर्देश पर जिले में शुक्रवार को नो व्हीकल डे घोषित किया गया है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे डीएम नवीन कुमार, एसपी राकेश कुमार, डीडीसी श्वेता भारती, सदर एसडीओ धनंजय कुमार, डीएम के ओएसडी राहुल कुमार समेत अन्य अधिकारी आदि संसारपुर स्थित आवास से साइकिल से कार्यालय के रवाना हुए। बताया जा रहा है कि इस दौरान अधिकारियों, उनके बॉडीगार्ड द्वारा साइकिल से यात्रा करते देख लोगों की जगह जगह भीड़ जमा हो गई थी। हर कोई अधिकारियों द्वारा की गई पहल की सराहना कर रहे थे। इसके अलावा भी कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी व कर्मी साइकिल से अथवा पैदल कार्यालय पहुंचे। यह भी पढ़ें- खगड़िया: डीएम समेत सभी अधिकारी साइकिल से पहुंचे अपने -अपने कार्यालयकलेक्ट्रेट परिसर में दिनभर नहीं रहा एक भी वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.