इटावा औरैया, मार्च 26 -- पक्की सराय बाजार में नो व्हीकल जोन को लेकर उपजे विवाद के बीच अब व्यापारियों ने खुद आगे आकर व्यवस्था सुधारने की पहल शुरू कर दी है। गुरुवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में बाजार में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के बाहर फैलाया गया सामान सीमित करें और बाजार की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित और जिला महामंत्री अभय टंडन के साथ रेडीमेड एसोसिएशन के अध्यक्ष देव गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारी बाजार में निकले। उन्होंने उन दुकानदारों से विशेष रूप से बातचीत की, जिन्होंने दुकान के बाहर सामान फैलाकर रास्ता संकरा कर दिया था या खाली जगहों पर अतिक्रमण कर रखा था। व्यापारियों ने समझाते हुए कहा क...